फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: निगम ने जेसीबी से हटाया अतिक्रमण, लोगों से हुई नोकझोंक

विज्ञापन
होर्डिंग गिराती जेसीबी। स्रोत: निगम
विज्ञापन
नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेसीबी से दुकानों के बाहर टिनशेड गिरा दिए। इस दौरान दो खोखो को उखाड़ दिया। एक दुकान के बाहर ईंटें रखकर बेचे जाने पर 2000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही तीन निजी अस्पतालों का भी चालान किया गया। इस दौरान टीम के साथ लोगों की नोकझोंक होने से अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कुल 11 हजार रुपये के चालान काटे गए।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से पिछले कई दिनों से रोस्टर के तहत अलग-अलग हिस्सों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को राजस्व कर निर्धारण अधिकारी एसपी गुप्ता और सहायक नगर आयुक्त शिवानी सालार के नेतृत्व में नेहरू स्टेडियम से चाव मंडी होते हुए बीएसएम तिराहे तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान बीएसएम तिराहे पर एक दुकान के बाहर ईंटें रखकर अतिक्रमण किए जाने पर चालान की कार्रवाई की गई। इसके अलावा गोशाला के पास से सड़क किनारे रखे गए खोखे हटाए गए।



कई जगहों पर सड़क के किनारे लोहे के जाल, टिनशेड और बोर्डाें को जेसीबी से उखाड़ दिया गया। इस दौरान तीन प्राइवेट अस्पतालों का भी किए गए अतिक्रमण के चलते चालान काटे गए। एक अस्पताल के बाहर लगे अवैध होर्डिंग पर निगम ने नोटिस भी जारी किया है। अभियान के दौरान नौ लोगों से 11 हजार रुपये चालान वसूला गया। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

होर्डिंग गिराती जेसीबी। स्रोत: निगम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें