फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बातों में उलझाकर बुजुर्ग की सोने की अंगूठी ठगी

Sat, 25 Jul 2026 01:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग को बातों में उलझाकर उसकी सोने की अंगूठी ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी अंगूठी अपने चाचा को दिखाने का बहाना बनाकर ले गया और कुछ ही देर में कार में बैठकर फरार हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अंबेडकर नगर, ज्वालापुर निवासी रमेश चंद कटारिया ने शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपने घर से रविदास चौक की ओर जा रहे थे। जब वह महादेव कम्युनिकेशन के पास पहुंचे तो एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया और बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान उसने विश्वास में लेकर उनकी सोने की अंगूठी अपने हाथ में ले ली। इसके बाद उसने कहा कि वह अंगूठी अपने चाचा को दिखाकर तुरंत वापस लौट आएगा।
कुछ ही देर बाद वह पास में पंजाब नेशनल बैंक के बाहर खड़ी एक कार में बैठा और मौके से फरार हो गया। काफी देर तक इंतजार करने पर जब वापस नहीं लौटा तो उन्हें अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। सीओ संजय चौहान ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें