जीआरपी ने बच्चे की खोजबीन शुरू की। सामने आया कि हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन से कोई संदिग्ध महिला आई और बच्चे को उठाकर ले गई। जब जीआरपी को सूचना मिली तब तक ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश पहुंच चुकी थी। जीआरपी की कई टीमें शुक्रवार से ही ऋषिकेश में डेरा डाले हुए हैं। जीआरपी थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्चे की तलाश की जा रही है।
बच्चे की तलाश में अलग-अलग टीमें गठित कर तलाश में लगाई गई हैं। सभी जगहों पर खोजबीन की जा रही है। इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। जल्द ही बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा।
-सरिता डोबाल, पुलिस अधीक्षक, जीआरपी