फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दस रैन बसरों में ठंड से बचने के लिए ठहर सकते हैं आठ सौ लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिलाधिकारी की ओर से आठ सौ लोगों के ठहरने के लिए रैन बसेरों की सूची और क्षमता के साथ ही मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। ताकि, जरूरतमंद लोग शीत लहर और ठंड से बचने के लिए रैन बसेरों में ठहर सकें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अलनंदा घाट पर पुरुषों के लिए रैन बसेरा बनाया गया है। इसमें 40 लोग रात गुजार सकते हैं। रोड़ीबेलवाला सीसीआर में भी पुरुषों के लिए 42 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। रोड़ीबेलवाला हाथी पुल के पास महिलाओं के लिए रैन बसेरा बना गया है, जिसमें 24 महिलाएं ठहर सकती हैं।
रुड़की नगर निगम में 20-20 पुरुष और महिलाओं के लिए रैन बसेरे बनाए गए हैं। नगर पंचायत पिरान कलियर में 500 लोगों के ठहरने के लिए रैन बसेरा बनाया गया है। लंढौरा में 20, नगर पंचायत लक्सर में 30, नगर पालिका मंगलौर में चार और नगर पंचायत भगवानपुर में 100 लोगों के लिए रैन बसेरा बनाया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की ओर से इन रैन बसेरों में निशुल्क ठहरने की व्यवस्था की गई है। उन्हाेंने निर्देश दिए हैं कि यात्रियों के ठहरने के लिए समुचित व्यवस्था की जाए, लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि कोई भी रात में ठंड का शिकार नहीं हो सके।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें