फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा घाट पर शराब व हुक्का पीने के आठ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में गंगा घाट पर हुक्का व शराब पीकर हुड़दंग के आरोपी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे आपरेशन मर्यादा के तहत पुलिस ने गंगा घाट पर हुक्का व शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले दिल्ली व हरियाणा के आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत के मुताबिक प्रदेश में धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए पुलिस ने आपरेशन मर्यादा अभियान चलाया हुआ है। ऑपरेशन मर्यादा के तहत रोडीबेलवाला चौकी प्रभारी ने गंगा किनारे हुक्का पी रहे पांच लोगों कमल व राजेंद्र निवासी गांव वजीराबाद दिल्ली, विजय जैन निवासी जामा मस्जिद दिल्ली, नरेश निवासी शंकर मार्ग दिल्ली व राजीव निवासी चावड़ी बाजार दिल्ली को गिरफ्तार किया है। वहीं गंगा घाट पर ही शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे मनजीत व जिले सिंह निवासी जगाधरी हरियाणा व अनिल कुमार निवासी जगाधरी यमुनानगर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें