फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से सामूहिक दुराचार पर फूंका पुतला

विज्ञापन
रानीपुर मोड़ पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते प्रगतिशील महिला एकता केंद्र के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
दिल्ली में युवती के साथ सामूहिक दुराचार के विरोध में प्रगतिशील महिला एकता केंद्र ने रानीपुर मोड़ पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में युवतियों पर लगातार जुल्म बढ़ रहे हैं। इसलिए आरोपियों को सख्त सजा दी जाए।
विज्ञापन

सोमवार को पुतला दहन के दौरान संगठन की सचिव दीपा ने कहा कि भाजपा की सरकारों में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान तो चलाया जा रहा है। पर बेटियो को बचाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। बल्कि उल्टे बेटियों का शोषण किया जा रहा है। हाल ही में 28 जनवरी को दिल्ली के शाहदरा में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। ऐसे में साफ हो रहा है कि जब देश की राजधानी दिल्ली में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो अन्य क्षेत्रों में वह कैसे रहेंगी।
संगठन की हरिद्वार प्रभारी नीता ने कहा कि देश में महिलाओं के अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है। महिलाएं अपने को कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। उनका लगातार शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब इसे किसी भी हालत में बरदाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला दहन करने वालों में पंकज कुुमार, नीशू कुमार, अनिता जोशी, मालती, पूनम, रंजना, शकुंतला, राजू, पंकज, नर्मदा, संतोष, ऊषा, प्रीति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें