फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा पर देना चाहिए जोर: राम सिंह सैनी

विज्ञापन
सैनी समाज की और से आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गए पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
सैनी सभा की ओर से सैनी समाज के अधिकारियों, चिकित्सकों, अध्यापकों, समाज सेवा करने वालों कोस्मृति चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा जरूरी है।
विज्ञापन

ज्वालापुर स्थित सैनी आश्रम में संस्था के संरक्षक एवं यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री रामसिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में इनकम टैक्स ट्रिब्यूनल के सदस्य जस्टिस भुवनेश्वर सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर रामसिंह सैनी ने कहा कि देश की प्रगति में सैनी समाज का हमेशा ही विशेष योगदान रहा है। समाज से जुड़े अनेक लोग विभिन्न पदों पर रहकर देश सेवा में योगदान कर रहे हैं।
अध्यक्ष नरेश सैनी ने कहा कि सैनी समाज देश हित में हमेशा ही योगदान करता चला आ रहा है। समाज को आगे बढ़ाने के लिए सभी को अपना योगदान करना चाहिए। मंत्री डॉ. धूमसिंह सैनी ने कहा कि राजनीति, समाजसेवा से लेकर विभिन्न सरकारी सेवाओं के जरिए सैनी समाज के लोग देश की तरक्की में अपना योगदान कर रहे हैं। इस मौके पर समाजसेवी मनोज सैनी, अभय सैनी, सैनी समाज दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष इंद्रराज सैनी, लक्सर ब्लॉक प्रमुख वीर सिंह सैनी, पूर्व मंत्री श्यामवीर सैनी, वेदपाल सैनी, वेदव्रत सैनी, गजेसिंह सैनी, महीपाल सैनी, धर्मपाल सैनी, रविंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें