फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिकुंज में मनाई गई इको फ्रेंडली दीवाली

Mon, 31 Oct 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शांतिकुंज में दीपावली का पर्व इको फैंडली तरीके से मनाई गई। शांतिकुंज प्रमुख डा. प्रणव पंड्या और शैल दीदी ने शहीदों के नाम दीया जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ किया।

डा. पंड्या ने कहा कि दीपावली एक विशेष महायज्ञ है। हमारी सृष्टि की पोषणा भी यज्ञ से होता है। यज्ञ विश्व वसुधा की नाभि समान है। गीता में श्रीकृष्ण ने कहा है पूरी सृष्टि का संचालन यज्ञ से होता है। उन्होंने कहा कि दीपावली आर्थिक बजट बनाने का महापर्व है। इस अवसर पर गणेश व लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। डा. पंड्या ने देश की सुरक्षा में जुटे जवानों की शहादत को याद करते हुए उनकी सेवा को सर्वोत्कृष्ट बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैल दीदी ने कहा उसी मनुष्य का जीवन धन्य है, जिसका तन, मन, धन केवल अपने ही नहीं, वरन सारे समाज को प्रेरणा प्रकाश देने में लग जाए।
इससे पहले दीपावली पूजन किया गया। लेखा विभाग के प्रभारी हरीश ठक्कर तथा रामसहाय शुक्ल ने बही खातों का पूजन कराया। इस अवसर पर वैदिक कर्मकांड श्याम बिहारी दुबे ने कराया।  वहीं महिला मंडल ने पूरा परिसर आकर्षक रंगोलियों से सजाया। इस अवसर पर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय व शांतिकुंज के कई बच्चों ने पौधारोपण किया। बच्चों का कहना था कि पटाखे फोड़ने से पौधों, पेड़ों को भारी नुकसान होता है, इसलिए हमने पटाखे जलाने के बजाय पौधरोपण किया और उसका संरक्षण करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें