फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने मोटरसाइकिल सवार को कुचला, मौत

Fri, 20 May 2016 12:27 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रोडीबेलवाला चौकी के ठीक सामने हाईवे पर एक डंपर ने मोटरसाइकिल सवार को कुचलकर जान ले ली। सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत युवक ड्यूटी पर आ रहा था।
विज्ञापन

 देहरादून के रानीपोखरी का रहने वाला सुभाष (30) पुत्र हरिकृष्ण सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत था। बृहस्पतिवार को रोजाना की तरह वो मोटरसाइकिल पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहा था। रोडीबेलवाला चौकी के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे खनिज सामग्री से लदे डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सुभाष डंपर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। भाग रहे डंपर चालक को पुलिस ने दबोच लिया। चौकी प्रभारी पूरण सिंह तोमर ने बताया कि चालक ने अपना नाम आजाद पुत्र मंगलराम निवासी बलसाली जिला सीकर राजस्थान बताया। आरोपी चालक के खिलाफ कांस्टेबल सुल्तान सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें