फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्ती नाले में डूबकर किशोर की मौत

Fri, 20 May 2016 12:24 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
नाले में डूबकर किशोर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहादराबाद। किस्ती नाले में नहाते समय एक 11 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया की बुधवार शाम अपने साथियों के साथ बहादराबाद किस्ती नाले (रजवाहे) में नहाते समय 11 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई। छात्र कक्षा चार में पढ़ता था अनुज पुत्र पपीत कुमार निवासी बह्मपुरी रावली महदूद बुधवार शाम अपने साथियों के साथ बहादराबाद रजवाहे किस्ती नाले में नहाने आया था। शाम को घर नहीं लौटा तो छात्र के पिता की ओर से गैस प्लांट चौकी में भी तहरीर दी गई। रातभर बच्चे की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह परिजन तलाश करते हुए बहादराबाद किस्ती नाले के पास आए तो वहां छात्र के कपड़े और साइकिल मिली। जिसकी सूचना परिजनों ने बहादराबाद पुलिस को दी और पुलिस में मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी करते हुए जल पुलिस को सुचना दी। जल पुलिस के घंटों मशक्कत के बाद छात्र के शव को नाले से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें