I
Iऊर्जा निगम की ओर से बिजली के बकायेदारों के खिलाफ भले ही सख्ती बरतनी शुरू कर दी गई है, लेकिन वसूली का ग्राफ नहीं बढ़ रहा है, जबकि लक्ष्य को पूरा करने के लिए महज मार्च का महीना रह गया है।I
Iज्वालापुर उप खंड से ऊर्जा निगम की ओर से उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। उपभोक्ता की ओर से उपयोग की गई बिजली का बिल जमा नहीं किया जा रहा है। स्थिति ये है कि ज्वालापुर उप खंड से बिजली उपभोक्ताओं पर लगभग 12 करोड़ रुपये बकाया चल रहे हैं। ऊर्जा निगम उपभोक्ताओं से बिजली बिलों का समय पर लगातार भुगतान करने की अपील की जा रही है। बिल जमा नहीं करने वालों के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। इसके बावजूद भी उपभोक्ताओं की ओर से बिल जमा नहीं किया जा रहा है।I
Iऊर्जा निगम की ओर से मात्र लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की वसूली गई है। करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की राशि उपभोक्ताओं पर अभी भी बकाया चल रही है। ऐसे में मार्च माह में बकाया वसूलना ऊर्जा निगम के लिए चुनौती बना हुआ है।
I
Iदस हजार के काटे जा चुके कनेक्शनI
Iऊर्जा निगम की ओर से बिल जमा नहीं करने वाले करीब दस हजार बकायादारों के विद्युत कनेक्शन काटे जा चुके हैं। फरवरी माह में भी बिजली बिल जमा न करने वाले 1800 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं। इसके बावजूद उपभोक्ताओं बिल जमा नहीं करा रहे हैं। बिल वसूलने में पसीने छूट रहे हैं।I
I
I
I31 मार्च तक बकायेदारों का भुगतान जमा कराया जाना है। ऊर्जा निगम की ओर से उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किए गए हैं, उपभोक्ताओं से जल्द बिल जमा कराने की अपील भी की गई है। ताकि बिल जमा कर दें, बिल जमा नहीं करने वालों के कनेक्शन काटे जाएंगे।
I
Iशिल्पी सैनी, उपखंड अधिकारी, ज्वालापुरI