फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बूंदा-बांदी और हवाओं से बदला मौसम का मिजाज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। बूंदा-बांदी औैर हवाओं से मौसम का मिजाज बदल गया। जिससे धर्मनगरी में ठंड बढ़ गई। इस वजह से लोगों को दिन में भी गर्म कपड़ों में दिखे। देहात क्षेत्र में फसलों को हल्का लाभ हुआ।
विज्ञापन

पहले से लोग गुनगुनी धूप का आनंद ले ही रहे थे, तेज धूप निकलने से लोग दिन कम कपड़े पहन रहे थे, लेकिन, बृहस्पतिवार की सुबह मौसम का मिजाज बिगड़ गया। सुबह अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई। पांच मिनट के लिए तेज बारिश भी गिरी। इसके बाद सर्द हवाएं चलने लगीं। दोपहर में भी बूंदाबांदी कुछ देर के लिए हुई। अचानक सर्दी बढ़ने के कारण लोगों को एक बार फिर कंपकंपी का अहसास हुआ। जिससे लोगों को सर्दी, जुखाम और सर्द बुखार से जूझना पडा।
दिनभर सूर्यदेवता बादलों के बीच आसमान में छिपे रहे। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बारिश होने की संभावना है। हालांकि, तापमान न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने का अनुमान है।
विज्ञापन


गन्ना छिलाई का कार्य हुआ प्रभावित
पथरी। बृहस्पतिवार को बुंदाबांदी के साथ ठंडी हवा ने लोगों को एक बार फिर से ठंड का एहसास करा दिया। जिससे खेतों में गन्ने की छिलाई का कार्य प्रभावित हुआ। पिछले काफी दिनों से मौसम बदल गया था और गर्मी ने दस्तक दे दी थी। अब रात व सुबह और शाम को मौसम ठंडा रहता था। दिन में कड़ी धूप निकलने से लोगों को गर्मी लगने लगी थी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश होने का अंदेशा जताया है। अगर बारिश हुई तो वह खेतों में खड़ी गेहूं व सरसों तथा सब्जियों की फसलों के लिए फायदेमंद होगी। इन दिनों किसानों को बारिश का इंतजार था।
बारिश से बढ़ी किसानों की चिंता
श्यामपुर। सुबह से हवा और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान होने की चिंता बनी रहती है। किसानों का कहना है कि हल्की बारिश फसल के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन तेज हवा और लगातार बारिश से गेहूं की फसल गिर सकती है। जिससे उत्पादन पर बुरा असर पड़ेगा। किसान सतपाल चौहान ने बताया कि काफी मेहनत से फसल तैयार की जाती है। तेज हवा बारिश से फसल बर्बाद हो जाती है। किसान राम दत्त ने कहना है कि तेज बारिश पड़ती रही तो गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें