फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शराब के नशे में कार से साइकिल सवार को टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने भगत सिंह चौक के पास शराब के नशे में कार चला रहे युवक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। घायल को अस्पताल में भिजवाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार को सीजकर चालान कर दिया गया। एसएचओ शांति कुमार गंगवार ने बताया कि आरोपी साकेत कुमार राठौर निवासी अशोक विहार कॉलोनी जगजीतपुर कनखल ने भगत सिंह चौक के पास बुधवार रात साइकिल सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर कार सवार को पकड़ लिया। घायल को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन

कार चालक का मेडिकल कराने पर शराब पीकर गाड़ी चलाने की पुष्टि हुई। उसे गिरफ्तार कर कार को सीज कर दिया गया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें