हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी सब्जी मंडी स्थित एक दुकान से दिनदहाड़े दो टिन तेल चोरी करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी को चिह्नित कर धरपकड़ शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सिद्धार्थ वशिष्ठ नीलखुदाना निवासी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनकी दुकान पुरानी सब्जी मंडी मोहल्ला दलालान में है। 11 सितंबर को जब वह दुकान पर पहुंचे और दुकान के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रहे थे, तभी करीब 11:55 बजे एक संदिग्ध युवक दुकान से दो टिन फॉर्च्यूनर ब्रांड का तेल उठाकर ले जाता दिखाई दिया। जब तेल के टिन गिने गए तो दो टीन कम पाए गए। एसएसआई खेमेंद्र गंवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान कर तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।