फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बंधवा मजदूर बनाने में घर मालिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ की किशोरी को पढ़ाई कराने के नाम पर घर में लाकर बंधुआ मजदूर बनाकर उससे काम कराने व उसके साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी दवा कारोबारी शशांक पालीवाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी पत्नी शिप्रा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के हरिलोक कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को पुलिस को फोन पर सूचना दी थी कि उसके पड़ोसी में काम करने वाली किशोरी उसके घर पर आई हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को अपनी अभिरक्षा में लिया था। शुक्रवार को किशोरी का मेडिकल कराया गया। किशोरी के शरीर पर 12 जगहों पर मारपीट के निशान थे। वहीं उसके सिर के आगे के हिस्से से बाल भी काटे गए थे। बताया जाता है कि आरोपी दंपती ने किशोरी के बाल इसलिए काट दिए कि वह काम में बाधा बनते थे।
किशोरी का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज किया था। वहीं किशोरी को राजकीय बाल गृह (किशोरी) देहरादून में दाखिल कराया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी दवा कारोबारी शशांक पालीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि आरोपी की पत्नी शिप्रा की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें