फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से पेयजल संकट, ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
लालढांग में प्रदर्शन करते ग्रामीण । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
लालढांग क्षेत्र के मोल्हापुरी गांव में पिछले तीन दिनों से पेयजल का संकट बना है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को मीठीबेरी तिराहे पर जल संस्थान के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लालढांग स्थित टंकी से लालढांग के मोल्हापुरी और नेपाली बस्ती को पेयजल की आपूर्ति होती है। मीठीबेरी तिराहे पर जलसंस्थान ने वॉल लगा है, जिससे दो दिन पानी नेपाली बस्ती और दो दिन लालढांग एवं मोल्हापुरी गांव छोड़ा जाता है। पिछले तीन दिनों से वॉल्व खराब होने से मोल्हापुरी गांव में पेयजल की आपूर्ति बंद है। पानी नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों के मुताबिक अवर अभियंता को कई बार शिकायत दर्ज करा दी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को जलसंस्थान के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान शैलेंद्र पाठक, विमल नेगी, पुनीत कुमार, चंद्रमोहन सिंह, यशपाल रावत, आशीष नेगी, छोटेलाल, सुरेश सिंह, अशोक सिंह, इंद्रजीत सिंह, कृपाल सिंह, जोगिंदर सिंह, बेलम सिंह, जोगिंदर सिंह, विनोद आदि मौजूद रहे। जलसंस्थान के अवर अभियंता राकेश बमराड़ा ने बताया कि वॉल्व ठीक करने के लिए टीम को मौके पर भेजा गया है। रात से आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें