फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में दरवाजे बंद नहीं होते

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में बागियों को लेकर जारी सियासत को अब नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने यह कहकर और हवा दे दी है कि राजनीति में किसी के लिए दरवाजे बंद नहीं होते। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व और पार्टी में आस्था रखने वालों का स्वागत है। रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह कहा कि प्रदेश सरकार को खनन, शराब और भूमाफिया चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में किसानों की ऋण माफी का भी वादा कर सत्ता में आई थी, लेकिन न तो ऋण माफी हुई और न ही किसानों की आय दोगुनी हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब पांच साल में 19 किसानों ने आत्महत्या की।
विज्ञापन

प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं पर भी सवाल उठाए। मुख्यमंत्री धामी को नाइट वॉचमैन तक कह दिया। आम आदमी पार्टी की प्रदेश में मौजूदगी से जुड़े सवाल पर प्रीतम ने तंज कसते हुए कहा कि आप के पास राज्य में 70 प्रत्याशी भी चुनाव लड़ने के लिए नहीं हैं। दावा किया कि, राज्य में अगली सरकार कांग्रेस की होगी। उन्होंने कहा कि सरकार आते ही सबसे पहले लोकायुक्त को लेकर फैसला लिया जाएगा। मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, जिलाध्यक्ष धर्मपाल, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, राजीव चौधरी, संजय पालीवाल, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें