फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: डीएम ने गठित की कमेटी, आबादी क्षेत्र में संचालित दुकान की देगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Iहरिलोक कॉलोनी के लोगों ने चौथे दिन भी जारी रखा आंदोलन
विज्ञापन

I
I

I
Iजिलाधिकारी ने पार्षद की मांग पर लिया निर्णय, कहा अगर तथ्य सही हैं तो जल्द होगी कार्रवाई
I
Iहरिलोक कॉलोनी की पार्षद आकर्षिका शर्मा का आंदोलन अब रंग ला रहा है। हालत यह है कि आंदोलन के चौथे दिन जिलाधिकारी ने प्रकरण का संज्ञान लिया। उन्होंने पार्षद के शिकायती पत्र पर जिला आबकारी अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने एक कमेटी का भी गठन कर दिया। यह कमेटी दुकान के बाहर और कॉलोनी के निवासियों की स्थिति का अध्ययन कर अलग रिपोर्ट सौंपेगी।
I
I
I
Iजिलाधिकारी ने जुर्स कंट्री के पास स्थित शराब के ठेके को हटाने के लिए आंदोलनरत महिलाओं की समस्याओं पर गंभीरता दिखाई। उन्होंंने कहा कि अगर महिलाओं को किसी प्रकार की समस्या हो रही है तो यह चिंता का विषय है। जिलाधिकारी ने पार्षद को आश्वस्त किया कि रिपोर्ट के बाद दुकान को जल्द ही वहां से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iवहीं, पार्षद ने कहा कि जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद से महिलाओं में अब आत्मविश्वास जगा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में त्वरित निर्णय लेते हुए जिस तरह से जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया, उससे अब कॉलोनी के लोगों को भी सुरक्षा मिलने का भरोसा जगा। पार्षद ने धरने को होली तक स्थगित करने का निर्णय लिया।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें