फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ के लिए 740 हेक्टेयर वन भूमि की अनुमित को लेकर चर्चा

विज्ञापन
महाकुंभ को लेकर मेलाधिकारी दीपक रावत के साथ बैठक करते वन विभाग के अधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
कुंभ मेला प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में कुंभ के लिए 740 हेक्टेयर वन भूमि देने को अंतिम फैसला हो गया। वन भूमि मिलते ही अब कुंभ कार्य तेजी के साथ शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रानीपुर गेस्ट हाउस में मेलाधिकारी दीपक रावत और प्रमुख वन संरक्षक जयराज, राजाजी टाइगर रिर्जव पार्क के निर्देशक दीपक रावत, वन संरक्षण शिवालिक वृत पीके पात्रों, डीएफओ नीरज शर्मा आदि अधिकारियों की बैठक हुई। मेलाधिकारी दीपल रावत ने पार्क और वन विभाग के अधिकारियों से साथ कुंभ के लिए 740 हेक्टेयर वन भूमि की अनुमित और वन क्षेत्र में पार्किंग, सड़क, अखाड़ों की छाविनों के निर्माण को लेकर चर्चा की। इसके लिए मेलाधिकारी ने कुंभ से बजट उपलब्ध कराने जाने की भी बात कही। बैठक में कुंभ के सभी कार्य कुंभ मेला प्रशासन और पार्क व वन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से तालमेेल बनाकर किया जाने जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें