आरे सुपर हेल्थ क्लब की ओर से मिस्टर उत्तराखंड ओपन बॉडी बिल्डिंग चैँपियनशिप में भाग लेते प्रतिभा?
- फोटो : HARIDWAR
आरे सुपर हेल्थ क्लब की ओर से मिस्टर उत्तराखंड ओपन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप और फिटनेस फिजिक्स और सीनियर पुरुष बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में कई राज्यों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ओवर ऑल कैटेगरी में मिस्टर उत्तराखंड ओपन बॉडी बिल्डिंग का खिताब बरेली के देवेंद्र सिंह ने जीता। दूसरे स्थान पर गुड़गांव के आकाश मलिक और तीसरे स्थान पर सहारनपुर के विवेक कुमार रहे।
प्रथम चरण में देशभर से आए प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहली वेट कैटेगरी में 50 से 55 किलोग्राम के बीच साकिर सिद्दीकी सहारनपुर प्रथम, 55 से 60 किलोग्राम की कैटेगरी में ललित कुमार हिमाचल प्रथम, 60 से 65 किलोग्राम कैटेगरी में सनी धानक मेरठ प्रथम स्थान, रविंद्र चौधरी द्वितीय और मोहसिन रजा तृतीय रहे। 65 से 70 किलोग्राम में मोबिन प्रथम, 70 से 75 किलोग्राम में हिमांशु पुंडीर केरल प्रथम रहे। 75 से 80 किलोग्राम में विवेक कुमार प्रथम, 80 से 85 किलोग्राम में आकाश मलिक प्रथम, 85 किलोग्राम से अधिक में देवेंद्र कुमार बरेली प्रथम रहे।
ओवर ऑल कैटेगरी में मिस्टर उत्तराखंड ओपन बॉडी बिल्डिंग का खिताब देवेंद्र सिंह बरेली ने जीता। दूसरे स्थान पर आकाश मलिक गुड़गांव और तीसरे स्थान पर सहारनपुर के विवेक कुमार बने। मिस्टर उत्तराखंड ओपन बॉडी बिल्डिंग का खिताब जीतने वाले देवेंद्र सिंह को आरए सुपर हेल्थ क्लब के राव एहसान ने 51000 हजार रुपये, दूसरे स्थान के विजेता आकाश मलिक को 21000 और तीसरे विजेता विवेक कुमार को 11000 रुपये देकर सम्मानित किया।
चैंपियनशिप का उद्घाटन पत्रकार उमेश शर्मा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी जावेद खान और पीएनबी के एलडीएम संत कुमार ने किया। इस दौरान साबान राजपूत, मसूद, राव मुबारिक, राव आजम, राव फरम, राव कलीम, राव आफाक अली आदि मौजूद रहे।