फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर कड़ी का विकास ही वास्तविक: गोविंदाचार्य

Sat, 22 Oct 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
Selfless service, held in the Trust Choupal Bhuptwala media guest at the opening of the lamp lighting. - फोटो : amarujala
विज्ञापन
विचारक गोविंदाचार्य ने कहा कि मानव केंद्रित विकास से प्रकृति केंद्रित विकास की ओर ले जाने वाला विकास ही सही मायनों में विकास है। समाज की कमजोर कड़ी का जितना विकास होगा वही वास्तविक विकास होगा। उन्होंने कहा कि गंगा ज्ञान, यमुना प्रेम, और नर्मदा वैराग्य की नदी है।
विज्ञापन


शनिवार को विज्ञान-विकास और मीडिया पर हरिद्वार के निष्काम सेवा ट्रस्ट में शुरू हुई दो दिवसीय मीडिया चौपाल को संबोधित करते हुए गोविंदाचार्य ने कहा कि गांव, किसान, नदी, पहाड़, पशु जब तक यह विकास की केंद्रीय धुरी में नहीं होंगे तब तक होने वाले सभी विकास विनाश को आमंत्रित करेंगे। सबके साथ मिलकर जीना ही जीने का कौशल है। सह-अस्तित्व के सिद्धांत को ध्यान में रखकर प्रकृति केंद्रित विकास ही आज की मूलभूत आवश्यकता है। वर्तमान विकास की अवधारणा इससे थोड़ा दूर है।

 सांसद रमेश पोखरियाल ने कहा कि जिस विकास के पीछे हम दौड़ रहे हैं उस विकास में समन्वयता की जरूरत है। समाजसेवी अनूप नौडियाल ने कहा कि युवाओं में सीखने और जानने की जिज्ञासा होती है। इसलिए मीडिया चौपाल उन्हें प्रेरणाप्रद मंच प्रदान करता है। निस्केयर के प्रमुख डा. मनोज पटेरिया ने बताया कि हम ऐसा मंथन करें कि समाज में विकास संचार के माध्यम से हमारे चारों ओर जागरूकता फैले। अध्यक्षता कर रहे दिव्य प्रेम सेवा मिशन के आशीष गौतम ने भी मीडिया के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


चौपाल में देव संस्कृति विवि के विद्यार्थियों ने गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एक समाचार पत्र का भी विमोचन किया। दो दिन चलने वाली मीडिया चौपाल में देशभर के कई विद्वान विकास एवं मीडिया से जुडे़ विभिन्न विषयों पर विचार रखेंगे। चौपाल के मुख्य आयोजक स्पंदन के साथ देव संस्कृति विवि, दिव्य प्रेम सेवा मिशन, इंडिया वाटर पोर्टल, निस्केयर, अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विवि कर रहा है। चौपाल में अनिल सौमित्र, केसर सिंह, संजय चतुर्वेदी, हर्षवर्धन त्रिपाठी, डा सुखनंदन सिंह, आशिष अंशु, कुसुमलता केडिया, अनिल सती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें