फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीपुर, मुरादाबाद, रुड़की, इलाहाबाद विजयी

Sat, 22 Oct 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीएस रानीपुर में चल रहे तीन दिवसीय नॉर्थ जोन-3 इंटर डीपीएस बास्केटबॉल टूर्नामेंट गर्ल्स ओपन-2016 के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। टूर्नामेंट के दूसरे दिन डीपीएस रानीपुर, मुरादाबाद, रुड़की, इलाहाबाद, सहारनपुर की टीमें विजयी रहीं।
विज्ञापन


मेजबान टीम डीपीएस रानीपुर की कप्तान अस्मिता वाधवा ने बताया कि अभी तक खेले गए सभी मैच बहुत रोमांचक रहे हैं। विशेष रूप से आगरा के साथ हुए मैच में कड़ा संघर्ष करते हुए हमारी टीम ने दमखम के साथ जीत हासिल की है। इनके अलावा अन्य मैचों में डीपीएस मुरादाबाद की टीम ने मेरठ को 24-00 से हराया। सहारनपुर की टीम ने देहरादून को 13-11 से, रानीपुर ने आगरा को 32-28 से, इलाहाबाद ने लखनऊ को 12-01 से हराया। मुरादाबाद ने बरेली को 12-01 से, रुड़की ने देहरादून को 15-9 से, आगरा ने मेरठ की टीम को 38-00 से शिकस्त दी। बास्केटबॉल कोच एवं खेल विभागाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि सभी टीमें मित्रता भाव से मैच खेल रही हैं।

प्रधानाचार्य केसी पांडेय, उपप्रधानाचार्य नमिता जौहरी एवं पविंदर सिंह, मंजीत कौर, पवन बक्शी, कमल चमोली, गिरिश चंद्र, सरित मलिक, संजीव गोयल, राकेश सैनी, राजेश मल्लाह, संगीता पाल, रेनू आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। डीपीएस रानीपुर के प्रशासनिक उपप्रधानाचार्य पविंदर सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट का समापन समारोह रविवार को तीन बजे से आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें