फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम हरीश रावत पर लगे मुकदमों को हटाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
लालढांग क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर हुए मुकदमे के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्र - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल के दामों के खिलाफ प्रदर्शन करने पर पूर्व सीएम हरीश रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर युवक कांग्रेस भड़क गई। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और इस कार्रवाई को तानाशाही करार दिया।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता नलोवाला में एकत्र हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर युवक कांग्रेस के सोशल मीडिया अध्यक्ष अकरम गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज उठाना कोई गुनाह है। युवा कांग्रेस नेता इरफान चेची ने कहा कि प्रदेश सरकार को हरीश रावत के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेना चाहिए। इस मौके पर नजाकत चेची, अकरम बानिया, इमरान भड़ाना, इरशाद चोपड़ा, इम्तियाज चेची, आरिफ खटाना, मुस्तफा, इरशाद, सजाकत, अजमल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें