I
Iराजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार के प्राचार्य प्रोफेसर संजीव मेहरोत्रा ने नगर विधायक मदन कौशिक से मुलाकात की। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला के भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की।I
Iप्राचार्य प्रोफेसर संजीव मेहरोत्रा ने नगर विधायक को जमीन दिलाने के लिए ज्ञापन दिया। उन्होंने महाविद्यालय के लिए स्थाई भवन उपलब्ध न होने के कारण जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उनको प्रमुखता से विधायक के सामने रखा। जिस पर हरिद्वार विधायक ने राजकीय महाविद्यालय के लिए शीघ्र भूमि मुहैया कराने का आश्वासन दिया। कहा कि उच्च अधिकारियों की बैठक कर चिह्नित भूमि को महाविद्यालय के लिए निःशुल्क आवंटित कराने के निर्देश दिए जाएंगे।
I
Iनगर विधायक ने महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या, मूलभुत आवश्यकताओं एवं सुविधाओं के बारे में भी प्राचार्य से जानकारी हासिल की। उन्होंने छात्रों के हितों के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. युवराज, आदित्य गौड़ भी मौजूद रहे।I