फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: विधायक अनुपमा रावत ने उपतहसील, आईटीआई व पुल निर्माण की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्यामपुर। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने क्षेत्र में उपतहसील और आईटीआई की स्थापना की मांग की। कहा कि इनकी अधिसूचना वर्ष 2016 में तत्कालीन हरीश रावत सरकार के समय जारी की गई थी। आरोप लगाया कि लंबा समय बीत जाने के बाद भी प्रशासन इन्हें शुरू करने के लिए भूमि उपलब्ध कराने में विफल रहा है।
विज्ञापन

कांगड़ी गांव में पत्रकार वार्ता में विधायक अनुपमा रावत ने लालढांग के रसूलपुर से गांधी चौक तक पुल निर्माण की मांग को सबसे प्राथमिकता वाली आवश्यकता बताया। हाल ही में हुई एक दुखद घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पानी में डूबने से 32 वर्षीय प्रदीप और स्कूल से लौट रहे 14 वर्षीय छात्र आर्यन की असमय मौत हो गई, इससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। पुल न होने के कारण लगातार हो रहे हादसों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार और पूरी जनता अब इस मार्ग पर शीघ्र से शीघ्र पुल निर्माण की मांग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें