फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कार की टक्कर से घायल किशोरी की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में कार की टक्कर लगने के बाद गंभीर रूप से घायल किशोरी ने शनिवार को इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। किशोरी की मौत के बाद परिजनों ने रेल चौकी के बाहर पहुंचकर हंगामा काटा। अभी तक ठोस कार्रवाई न होने और चौकी के बाहर सीसीटीवी कैमरे न होने के आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। करीब दो घंटे तक हंगामा चला। पुलिस ने जल्द चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन देते हुए मामला शांत कराया। इसके बाद परिजन वापस लौट गए। पुलिस ने वाहन चालक की पहचान कर ली है। तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना 30 अगस्त की रात की थी। ऋतिक गिहार निवासी गिहार गली, लोधामंडी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनकी चचेरी बहन आकांक्षी (15) अपनी मां और मामा के साथ ज्वालापुर रेलवे स्टेशन से घर लौट रही थी। महफिल रेस्टोरेंट के सामने रविदास चौक अंडरपास के पास पहुंचते ही पीछे से तेज गति में आई काले रंग की कार ने किशोरी जोरदार टक्कर मार दी थी। इसके बाद कार किशोरी को घसीटते हुए महफिल रेस्टोरेंट से कटहरा बाजार स्थित आशु गारमेंट्स के कट तक ले गई थी। किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पिछले छह दिन से निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। शनिवार की दोपहर इलाज के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद दोपहर तीन बजे परिजनों व क्षेत्र के लोगों ने रेल चौकी के बाहर पहुंचकर हंगामा किया। इस बीच सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई। पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझा-बुझाकर साइड कराया। करीब दो घंटे तक लोग चौकी के बाहर डटे रहे। पुलिस अधिकारियों ने जल्द चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिस पर लोग माने और फिर वापस लौट गए। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ संजय चौहान ने बताया कि जांच चल रही है। वाहन की पहचान कर ली गई है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें