नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने एसएसपी ने युवक पर हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस संंबंध में एसएसपी को प्रार्थना पत्र भी सौंपा हैं।
शिवनगर भूपतवाला निवासी मदन गिरि ने शिकायत में बताया कि 11 नवंबर की रात उनका बेटा जतिन गिरि भारतमाता पुरम जा रहा था। यहां दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद में उसने बीच-बचाव की कोशिश की थी। आरोप है कि इस दौरान अपराधी प्रवृत्ति के युवकों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जतिन घायल हो गया और उसके सिर में 42 टांके आए। हाथ की दो अंगुलियां भी फ्रैक्चर हो गई। नाखून तक उखड़ गए। पीठ व टांगों पर भी चोट लगी है। शहर कोतवाली में यश हाण्डे, चिनी उर्फ करन, अनिराज, आनन्द, गौरव जोशी, हर्ष ठाकुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी लेकिन एक सप्ताह बीतने पर भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने एसएसपी से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कराने की मांग की।