हरिद्वार। जिले में सहकारी समितियों में 164 डायरेक्ट पदों के चुनाव संपन्न हो गए। जिनमें निर्वाचित पदाधिकारियों का समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। बृहस्पतिवार को सभापति और उप सभापित के चुनाव कराए जाएंगे।
बुधवार सुबह सहकारी समितियों के डायरेक्टर पदों पर मतदान शुरू हुआ। शाम को मतदान के बाद मतगणना हुई। जिसमें विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। डायरेक्टर पद का चुनाव जीतने पर समर्थकों ने अपने प्रत्याशियों का ढोल-नगाड़ों और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
जमालपुर कलां सहकारी समिति के चुनाव जमालपुर कलां सीट पर चुनाव हुआ। इसमें 233 वोटों में से 208 मतदाताओं की ओर से वोट डाली गई। जिनमें से रेशू को 121 और राशिदा को 83 मत प्राप्त हुए। चार मत निरस्त कर दिए गए। इससे रेशू को जमालपुर कलां से डायरेक्ट निर्वाचित घोषित कर दिया गया। चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा।
बृहस्पतिवार को समितियों में सभापति, उप सभापति और अन्य संस्थाओं को जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव कराया जाएगा। जिसमें निर्वाचित और पूर्व में निर्विरोध चुने गए डायरेक्टर भाग लेंगे। डायरेक्टरों को अपने पक्ष में करने के लिए सभापति के दावेदार जुटे गए हैं ताकि सभापति बनने के लिए डायरेक्टरों का जीत का आंकड़ा किया जा सके।
अहमदपुर ग्रंट में सुबोध और अलीपुर में भारती जीतीं
बहादराबाद। बहुउद्देशीय बहादराबाद किसान सेवा सहकारी समिति की दो सीटों पर हुए चुनाव को पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। दोनों मतदान स्थल अहमदपुर ग्रंट और अलीपुर पर सुबह से ही मतदाता उत्साहपूर्वक मतदान केंद्रों पर पहुंचते दिखाई दिए। चुनाव अधिकारी
अमित यादव ने बताया कि अहमदपुर ग्रंट सीट पर कुल 152 में से 124 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें सुबोध ने 72 वोट हासिल करते हुए
हेमलता को 28 वोटों से पराजित किया। हेमलता को कुल 50 वोट मिले। अलीपुर सीट पर
100 में से 83 सदस्यों ने वोट डाले। भारती ने 52 वोट प्राप्त कर उर्मिला को 22 वोटों से हराया। भारती को कुल 52 वोट मिले। मतगणना के बाद
सुबोध और भारती के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। जीत के बाद सुबोध और भारती ने कहा कि वे किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए समिति को
पारदर्शिता और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। दोनों का कहना था कि किसानों की समस्याओं के समाधान, सुविधा विस्तार और समिति को मजबूत
बनाने के लिए वे मिलकर काम करेंगे।
लालढांग में निर्विरोध हो चुका था चुनाव
लालढांग। लालढांग बहुद्देशीय साधन सहकारी समिति में नौ वार्ड हैं। वार्ड एक में आवेदन न होने की वजह से रिक्त है। आठ वार्डो में निर्विरोध प्रबंध समिति के सदस्य चुने गए। वार्ड तीन व वार्ड सात में दो-दो सदस्य हैं। वार्ड दो से दीपा पाल, वार्ड तीन से नरेंद्र सिंह व करमजीत कौर, वार्ड चार से प्रेम कौर, वार्ड पांच से पूनम देवी, वार्ड छः से जगतार सिंह, वार्ड सात से विजेंद्र कुमार व रौनक सिंह, वार्ड आठ से नरेश कुमार व वार्ड नौ से ओमप्रकाश सदस्य चुने गए। प्रबंध समिति के दस सदस्य बृहस्पतिवार को सभापति को चुनेंगे। सभापति का चुनाव दो पक्ष के बीच होने की संभावना है।
बहादराबाद किसान सेवा सहकारी समिति में मतदान करते वोटर ।