फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: केतन लाल हत्याकांड में कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर केतनलाल हत्याकांड में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर 22 जून से देहरादून स्थित गांधी पार्क के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कुछ समय पूर्व टिहरी गढ़वाल के प्रताप नगर क्षेत्र के देवल गांव निवासी 18 वर्षीय केतन लाल पुत्र धनपाल लाल की हत्या कर दी गई थी। मामले में अभी तक सभी दोषियों के विरुद्ध अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा यदि सरकार और प्रशासन ने इस मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो संगठन गांधी पार्क के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इस दौरान मंच के अध्यक्ष दौलत कुंवर, अर्जुन कुमार, समीर मलिक, अब्दुल कादिर, आशा लाल टम्टा, हरिकेश राठौर, बाबूलाल, ललित कुमार, राजपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें