फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय गंगनहर में डूबा दिल्ली का युवक

Fri, 11 Oct 2013 12:01 AM IST
अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से दोस्तों के साथ साबिर पाक की जियारत करने आया एक युवक गंगनहर में नहाते समय डूब गया। जल पुलिस के जवानों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


दिल्ली के शास्त्री पार्क गाजीपुर निवासी सलीम (25) बृहस्पतिवार को अपने दोस्तों के साथ साबिर पाक की जियारत के लिए पिरान कलियर आया था। इसी दौरान वह दोस्तों के साथ नहाने के लिए पुरानी गंगनहर के घाट पर चला गया।

लेकिन यहां नहाते समय वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। इससे पहले कि कोई उसे बचा पाता वह गंगनहर में डूब गया। बाद में जल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने घंटों तक सलीम की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें