फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का जल संकट होगा दूर

Mon, 22 Feb 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
रतनमणी डोभाल
विज्ञापन

हरिद्वार। राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए अच्छी खबर है। गंगनहर की क्षमता बढ़ने के बाद यहां के लोगों को पीने का ज्यादा पानी मिल सकेगा। इतना ही नहीं पानी के लिए हरियाणा पर उसकी निर्भरता कम हो जाएगी। गंगनहर की क्षमता बढ़ाने के बाद मायापुर लिंक चैनल आज से शुरू हो जाएगा। शनिवार रात लिंक चैनल में पानी छोड़कर परीक्षण किया गया जो सफल रहा।
विज्ञापन

आधुनिक भागीरथ कर्नल प्रोबी कॉटले द्वारा निकाली गई है उत्तरी खंड गंगनहर की जलवहन क्षमता 10 हजार 500 क्यूसेक थी, जिसे बढ़ाकर अब 14 हजार 500 क्यूसेक कर दिया गया है। नवनिर्मित मायापुर लिंक चैनल से 4 हजार क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुरादनगर से गंगनहर का पानी दिल्ली के लिए छोड़ा जाता है। नहर की क्षमता बढ़ने से दिल्ली को भी अतिरिक्त पानी मिलेगा। दिल्ली को हरियाणा का मुंह नहीं ताकना होगा। मालूम हो कि वर्तमान में हरियाणा से पानी की आपूर्ति बंद होने से दिल्ली में संकट खड़ा हो गया है। भविष्य में भी यदि ऐसी स्थिति खड़ी हुई तो अब दिल्ली के पास विकल्प है। संकट की घड़ी में मुरादनगर से अतिरिक्त पानी मिलने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें