फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून-उज्जैन के यात्रियों को नहीं लगेंगे झटके

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून से वाया हरिद्वार इंदौर होकर उज्जैन जाने वाली देहरादून-उज्जैनी एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को अब झटका महसूस नहीं होगा। क्योंकि इसमें उच्च सुरक्षा मानक वाले एलएचबी (लिंक हॉफमेन बुश) कोच लगा दिए गए हैं। शुक्रवार से (04318) देहरादून-उज्जैनी एक्सप्रेस को एलएचबी कोच के साथ फिर से शुरू किया गया है।
विज्ञापन

रि मॉडलिंग के लिए 8 नवंबर 2019 को देहरादून-उज्जैनी एक्सप्रेस का संचालन बंद कर दिया गया था। अब धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन पटरी पर लौट रहा है। इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी रेलवे प्रबंधन तैयारियों में जुटा हुआ है। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि यह ट्रेन मुरादाबाद मंडल के देहरादून डिपो की प्राथमिक ट्रेन है। दरअसल, ट्रेन में अभी तक आइसीएफ कोच लगे थे। एलएचबी कोच का प्रयोग राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, डबल डेकर एक्सप्रेस, अंत्योदय एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस और कई महत्वपूर्ण सुपर फास्ट में किया जा रहा है।
उच्च तकनीक से लैस इस कोच में बेहतर शॉक एक्जावर का उपयोग होता है। जिससे कम आवाज होती है और यात्रियों को झटकों का अहसास नहीं होता। वजन में हल्के कोच डिस्क ब्रेक के कारण कम समय व कम दूरी में बेहतर काम करते हैं। सीबीसी कपलिंग के कारण ये कोच दुर्घटना में भी नहीं टूटते और डिब्बे एक-दूसरे पर नहीं चढ़ते। कोच में कंट्रोल्ड डिस्चार्ज टायलेट सिस्टम ट्रेन के रुकते ही शौचालय के दरवाजों को बंद कर देती है। इस तरह शौचालय का इस्तेमाल स्टेशन पर नहीं हो सकता।
विज्ञापन

----------
दो रैैक है ट्रेन के
इस ट्रेन के दो रैक हैं। जिसमें प्रत्येक द्वितीय एसी का एक कोच, तृतीय एसी के दो कोच, स्लीपर के साथ कोच, जनरल के तीन कोच व स्लीपर के दो कोच है। इस ट्रेन के एसी कोच में टाइम-टेबल की व्यवस्था द्वितीय एसी कोच के प्रत्येक कोच में फूलों के गुलदस्ते, एसी कोच में डिजिटल वाल क्लॉक व एसी कोच में सीनरी भी लगाई गई है।
--------
चार्जिंग प्वाइंट भी उपलब्ध
सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि सफर के दौरान मोबाइल चार्जिंग के लिए प्रत्येक सीट के लिए एक चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा एसी कोच में दी गई। इसके साथ ही यात्रियों को डीजल जेनरेटर से होने वाले शोर व प्रदूषण से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें