फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम-लक्ष्मण का अभिनव करने वाले भाइयों से मिलीं दीपिका

विज्ञापन
हरिद्वार में रामायण धारावाहिक में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया से मिलते रामलीला के - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
रामानंद सागर की रामायण में सीता का अभिनय करने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने ज्वालापुर की लकड़हारान की रामलीला में राम और लक्ष्मण का अभिनय करने वाले जुड़वा भाइयों शिवांकर चक्रपाणी और दीपांकर चक्रपाणी से मुलाकात की।
विज्ञापन

दीपिका ने कहा कि आप लोग ही सच्चे कलाकार हैं, जो धरातल तक लोगों तक पहुंचते हैं। हम तो केवल टीवी के माध्यम से ही लोगों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि मंच पर अभिनय कर लोगों में अध्यात्म और संस्कार की भावना जागृत करने का काम सराहनीय है। दीपिका ने दोनों को आशीर्वाद भी दिया। दीपिका हरिद्वार में अपनी मां की अस्थि विसर्जन करने के लिए पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि वह सुबह काफी देर गंगा के तट पर एकांत में बैठीं। उन्होंने बताया कि वह जल्द अपनी दोनों बेटियों और दामाद को लेकर गंगा आरती करने आएंगी। दीपिका ने बताया कि कुछ वर्ष पहले गंगोत्री जाते हुए वह हरिद्वार में कुछ समय के लिए रुकी थीं। इस दौरान तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें