फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: किराये पर रह रहे दिल्ली के बुजुर्ग का कमरे में मिला सड़ा-गला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में किराये पर रह रहे दिल्ली के एक बुजुर्ग का कमरे के अंदर सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बुजुर्ग शराब पीने का आदी था और बीमारी के कारण मौत हुई होगी। शव करीब 10 दिन से अधिक पुराना है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि सर्वप्रिय विहार कॉलोनी में किराये पर रह रहे व्यक्ति का अंदर शव पड़ा हुआ है। सूचना पर थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पुलिस शव को देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। शव सड़ चुका था और कीड़े चल रहे थे।
एसओ ने बताया कि मृतक की पहचान जसवीर सिंह (59) पुत्र जसकरण सिंह निवासी गांधीनगर दिल्ली के रूप में हुई है। वह दो साल से अकेले सर्वप्रिय विहार कॉलोनी में किराये पर रह रहा था। करीब 10-15 दिन से कमरे का गेट बंद था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम कमरे से बेहद दुर्गंध आने पर मकान मालिक ने देखा तो शव अंदर पड़ा था। एसओ ने बताया कि जांच में सामने आया कि जसवीर शराब का सेवन करता था। संभवत: बीमारी से मौत हुई होगी। परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें