हरिद्वार। पावनधाम स्थित पंजाब नेशनल बैंक की सप्तऋषि शाखा के एक व्यक्ति के बचत खाते से बिना अनुमति लगातार धनराशि निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने शाखा प्रबंधक को प्रार्थना पत्र देकर जांच कर धन वापसी की मांग की है।
गायत्री विहार भूपतवाला निवासी दिनेश चंद्र जैन ने शिकायत में बताया कि उनका खाता वर्ष 2006 से है। 24 से 30 अक्तूबर के बीच उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से 14 बार पैसे निकाले गए, जिसकी कोई सूचना उनके मोबाइल पर प्राप्त नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि दूसरी बार 22 नवंबर से 26 नवंबर के दौरान इसी तरह छह और अवांछित ट्रांजेक्शन हुए। कुल मिलाकर उनके खाते से 1.10 लाख 986 रुपये निकाले जा चुके हैं।