फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गंगनहर में घाट पर फंसा मिला बुजुर्ग महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में गोविंदपुरी घाट के पास एक बुजुर्ग महिला का शव गंगनहर में फंसा हुआ मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम के जरिये सूचना मिली कि गोविंदपुरी गंगा घाट के पास गंगनहर में एक महिला शव अटका हुआ है। जल पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला गया। आसपास के लोगों को बुलाकर पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई, जिसके बाद शव मोर्चरी में भिजवा दिया गया।

कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि महिला की उम्र्र करीब 60 से 65 वर्ष के बीच है। बाएं हाथ पर सिर पर बांधने वाला रबड़ और हाथ में काला धागा, तीन स्वेटर पहनी है। सबसे ऊपर महरून रंग फिर आसमानी व उसके नीचे नीले रंग की स्वेटर पहन रखी है। शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें