फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मचारी दयानंद ने कहा, खनन बंद न होने तक जारी रहेगी तपस्या

Mon, 25 May 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन के खिलाफ अन्न-जल त्याग चुके स्वामी शिवानंद सरस्वती को मनाने रविवार रात अपर जिलाधिकारी प्रशासन (एडीएम) जीवन सिंह नगन्याल मातृसदन पहुंचे। लेकिन डेढ़ घंटे तक वार्ता के बाद ठोस आश्वासन न दे पाने पर स्वामी शिवानंद ने अपना तप जारी रखने का ऐलान किया।
विज्ञापन


अवैध खनन के खिलाफ मातृसदन में दो संतों का अनशन चल रहा है। ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद 16 मई से अनशन कर रहे हैं। जबकि मातृसदन के संस्थापक स्वामी शिवानंद सरस्वती ने 21 मई से अनशन शुरू किया हुआ है। स्वामी शिवानंद सरस्वती ने 22 मई से जल भी त्याग दिया है। उन्होंने खुद को एक कमरे में कैद किया हुआ है।

ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद और स्वामी शिवानंद के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल से गई डाक्टरों की टीम को मातृसदन की ओर से बैरंग लौटा दिया। रविवार रात करीब पौने नौ बजे अपर जिलाधिकारी प्रशासन जीवन सिंह नगन्याल मातृसदन पहुंचे। उन्होंने मातृसदन के संतों से अनशन को लेकर वार्ता की।
विज्ञापन


संत ब्रह्मचारी दयानंद ने बताया कि उनकी मांग गंगा में खनन बंद करना है। जब तक खनन बंद नहीं होगा मातृसदन का आंदोलन समाप्त नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अपर जिलाधिकारी खनन बंदी को लेकर प्रशासन का कोई पत्र या आदेश नहीं दे पाए। केवल जुबानी बातों से मातृसदन झांसे में आने वाला नहीं है।
विज्ञापन


पहले गंगा से पौकलैंड और खनन कर रहे वाहनों को बाहर निकाला जाए, इसके बाद शासन-प्रशासन से कोई वार्ता हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें