फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: घर लौटने वालों की बसों में भीड़, सीट के लिए आपाधापी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- रोडवेज बस अड्डे पर सुबह से लगा रहा यात्रियों का जमावड़ा
- यात्रियों की भीड़ बढ़ने के बाद रोडवेज ने बसों के बढ़ाए फेरे
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। दिवाली पर घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ उमड़ने से रोडवेज बस अड्डे पर अव्यवस्थाओं की स्थिति बनी रही। सुबह से ही बस अड्डे पर यात्रियों का जमावड़ा लगा रहा। बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी। कई रूटों पर बसें कम पड़ने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। परिवार और सामान के साथ पहुंचे लोग बसों के इंतजार में परेशान नजर आए।

यूपी के बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ और सहारनपुर के अलावा दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या सबसे अधिक रही। बसों में जगह पाने के लिए यात्रियों में आपाधापी का माहौल रहा। रोडवेज बस अड्डे के अलावा ऋषिकुल तिराहे और चंडीघाट चौक पर भी यात्री बसों का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों का कहना था कि त्योहार के चलते बसों में भीड़ बढ़ गई है। बसों की उपलब्धता कम होने से परेशानी उठानी पड़ रही है। उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक विशाल चंद्रा ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए विभिन्न रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें