फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पेट्रोल पंप पर हुए विवाद में दूसरे पक्ष पर भी क्रॉस प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर हुए विवाद में पुलिस ने एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं, दूसरे पक्ष की तरफ से पहले दर्ज कराए गए मामले में पेट्रोल पंप कारोबारी की मौके पर मौजूदगी न होने पर नामजद करने पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ऐश्वर्य रस्तोगी निवासी गणेश विहार फेज-5 कटारपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह देशरक्षक चौक स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत है। नौ अप्रैल को वह अपनी गाड़ी का लॉक खुलवाने के लिए पंप पर गया था। इसी दौरान नीरज अग्रवाल अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए ऐश्वर्य के साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की कोशिश की। हमले में उसे सिर, सीने और कंधे में गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि पहले भी उसके छोटे भाई के साथ ये लोग मारपीट कर चुके हैं।
बताया कि उसने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष उससे पुरानी रंजिश रखता है और लगातार उसे व उसके परिवार को निशाना बना रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, पेट्रोल पंप कारोबारी प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद ही नहीं थे। बावजूद इसके उनका नाम रिपोर्ट में दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें