पथरी। बादशाहपुर में श्रीपंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की शाखा के कृषि फार्म में सुबह नौ बजे मगरमच्छ घुस आया। मगरमच्छ को देखकर खेत में काम कर रहे मजदूरों में अफरातफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पथरी वन विभाग की टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची और मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित गंगा में छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी हरिद्वार शीशपाल सिंह ने लोगों से अपील की कि यदि वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्र में दिखाई दें तो उन्हें छेड़ने या पकड़ने का प्रयास न करें, तुरंत वन विभाग को सूचना दें।