इंडियन आयल की मथुरा स्थित रिफाइनरी में मरम्मत होने के कारण शहर में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक इंडियन आयल के पेट्रोल पंप सूखे रहे। इससे परेशान उपभोक्ताओं को भारत और एचपी के पंपों से तेल भराना पड़ा।
बुधवार को शहर में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे जिले के हरिद्वार, बहादराबाद, धनौरी, पथरी, रुड़की, लंढौरा, श्यामपुर स्थित इंडियन आयल के पंपों पर लोगों को पेट्रोल नहीं मिला।
शहर में इंडियन आयल के पंपों से पेट्रोल नहीं मिलने पर भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंपों पर भीड़ लगी रही। शाम पांच बजे पानीपत से पेट्रोल पंपों में पेट्रोल के टैंकर आने के बाद स्थिति सामान्य हो पाई।
इंडियन आयल के सेल्स मैनेजर राजीव टंडन ने बताया कि मथुरा रिफाइनरी मरम्मत के चलते फिलहाल पानीपत से पेट्रोल की आपूर्ति की जा रही है।