फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गांव से एक साथ दो युवती लापता

Mon, 25 May 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर के मुडांखेड़ा कलां गांव से एक साथ दो युवतियां संदिग्ध हालात में गायब हो गई। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर उन्हें गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 लक्सर क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कलां  गांव से शनिवार को दो युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गयी। परिजनों ने युवतियों के गायब होने पर पहले अपने ही स्तर से उनकी खोजबीन की। लेकिन जब उनके बारे में कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस को सूचना दी गई।

इसी बीच परिजनों को किसी ने बताया कि गांव के ही दो युवक उन्हें भगाकर ले गए है। जिसके बाद परिजनाें ने पुलिस को भी इस बात से अवगत कराया।  पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में ले लिया है। जबकि अभी दूसरे का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


वहीं युवकों के परिजनों का कहना है कि युवकों का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। वह इस घटना में शामिल नहीं है। इस बाबत एसएसआई प्रमोद उनियाल ने बताया कि युवतियों के घर से गायब होने का कारण प्रेम प्रसंग हो सकता है मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही दोनों युवतियों को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें