फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Thu, 14 Jul 2016 12:05 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
बदमाशों के स्केच जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। भेल के सीनियर डीजीएम के घर मंगलवार को पड़ी डकैती के मामले में दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस के हाथ अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया। दूसरे दिन पुलिस प्रशासन तीन बदमाशों के कंप्यूटरीकृत स्कैज जारी तक ही सीमित रहा। पुलिस ने हरिद्वार समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में छापे मारे, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

मंगलवार को भेल सेक्टर पांच में विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास रहने वाले  भेल के सीनियर डीजीएम भोजराम के घर में घुसकर डकैतों उनकी पत्नी और बेटे को बंधक बनाकर नगदी और जेवर लूट लिए थे।  पूछताछ में डीजीएम की पत्नी अंबेश राजन व पुत्र कृषाभ से पूछताछ में छह डकैतों के शामिल होने की बात सामने आई थी। डकैती के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के स्थानों पर छानबीन की। घटनास्थल के पास स्थित स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी पुलिस ने खंगाला। इसमें तीन डकैत सीनियर डीजीएम के घर में घुसते दिखाई दे रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस ने विशेषज्ञों की मदद से आरोपियों के स्कैच बुधवार को जारी किए हैं।  एसएसपी राजीव स्वरूप ने बताया कि आरोपियों के स्कैच जारी कर दिए गई है जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे। हालांकि अभी आरोपियों के नाम व पता नहीं चल सके हैं।
-----------------------
सहारनपुर व देहरादून भेजी टीम
बदमाशों के स्कैच जारी करने के बाद पुलिस ने कई टीमों को आसपास के इलाकों में छापेमारी की। देहरादून व सहारनपुर गई टीम ने जगह-जगह डकैतों की तलाश में छापेमारी की लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चल सका। एसएसपी राजीव स्वरूप ने बताया कि आसपास के इलाकों से संपर्क किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इसके लिए दो टीम को देहरादून व सहारनपुर रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें