फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शा चालक की संदिग्ध मौत

Mon, 16 Nov 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर एक रिक्शा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रिक्शा का पहिया टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त पाया गया।
विज्ञापन

 मगर मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। गंगनहर कोतवाली पुलिस को रविवार की दोपहर गणेशपुर पुल के पास एक रिक्शा चालक की मौत की खबर मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

सिंचाई अनुसंधान केंद्र जाने वाले मार्ग पर रिक्शा चालक का शव किनारे पर पड़ा हुआ था। उसकी जेब से मिले पहचान पत्र से शिनाख्त नसीर हसन पुत्र सद्दीक निवासी आजादनगर रुड़की के रूप में हुई। रिक्शे के आगे का पहिया मुड़ा होने पर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी किसी वाहन से टक्कर हुई है। हालांकि शरीर पर चोट का ताजा निशान नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें