फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस ने खंगाले दवा फर्म के रिकॉर्ड

Fri, 20 Nov 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
 हिमाचल, हरियाणा व उत्तराखंड समेत कई राज्यों में दवा सप्लाई करने वाली एक फर्म की पड़ताल के लिए पंजाब पुलिस के आला अधिकारियों की एक टीम बृहस्पतिवार को रुड़की पहुंची। टीम ने सेंट्रल एक्साइज व कामर्शियल टैक्स के दफ्तर पहुुंचकर दवा कंपनी के रिकॉर्ड खंगाले। एसबीआई की एक बैंक शाखा से खाते का स्टेटमेंट जुटाते हुए ड्रग इंस्पेक्टर से भी जानकारी ली। इस दौरान दवा कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


पंजाब में ड्रग एंड नारकोटिक्स के आईजी ईश्वर सिंह व आईजी क्राइम समेत कई आला अधिकारियों की टीम बृहस्पतिवार दोपहर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची। यहां कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी गोविंद सिंह को आमद की जानकारी देते हुए टीम गंगनहर कोतवाली के उपनिरीक्षक प्रदीप तोमर को साथ लेकर आवास विकास कालोनी में सेंट्रल एक्साइज के दफ्तर पहुंची।

यहां एक दवा कंपनी के रिकॉर्ड खंगालने के बाद टीम हाईवे पर कामर्शियल टैक्स के कार्यालय गई। जहां दवा सप्लाई पर टैक्स की जानकारी जुटाई गई। एसबीआई की एक बैंक शाखा में फर्म के खाते का स्टेटमेंट लेते हुए टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार के बयान भी लिए। कई घंटे की जांच पड़ताल के बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन


तफ्तीश के दौरान दवा के व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों की सांसे अटकी रही। गंगनहर कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि पंजाब पुलिस दवा सप्लाई करने वाली किसी फर्म के बारे में जांच पड़ताल के लिए रुड़की आई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें