फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी परिसर के पास ही घूम रही शक की सुई

Tue, 19 May 2015 12:27 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा गार्ड सुनील सैनी की हत्या में शक की सूई प्रथम दृष्टया आईआईटी परिसर के आसपास घूमती नजर आ रही है, जिस तरह के संकेत घटनास्थल पर मिले हैं उसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कोई परिचित व्यक्ति की इस वारदात में शामिल है। पुलिस यह भी मानकर चल रही है कि हत्या में दो से अधिक व्यक्ति शामिल होंगे।
विज्ञापन



सुनील सैनी के पिता रमेश सैनी भी आईआईटी के कंसट्रक्शन विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल फरवरी माह से सुनील आईआईटी के पैरा ग्रीन कंपनी में सुरक्षाकर्मी था। परिजनों की माने तो न तो उसका किसी से विवाद था और न ही परिवार की किसी से कोई रंजिश थी।

मिलनसार थ्ाा वह
वहीं सुनील के ड्यूटी इंचार्ज बालम सिंह ने बताया कि सुनील का व्यवहार बेहद मिलनसार था। उसके साथ काम करने वाले सभी सहकर्मी उसके व्यवहार के कायल थे। किसी से विवाद होने की बात तो दूर, वह कभी ऊंची आवाज में बात भी नहीं करता था।
विज्ञापन



 इसके विपरीत पुलिस का मानना है कि हत्या सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में सहकर्मियों से भी पूछताछ की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुछ साक्ष्य मिले हैं, उम्मीद है जल्द हत्या का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें