फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक कार्यालय में कर्मचारियों में मारपीट, हड़कंप

Tue, 19 May 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक कार्यालय में यह घटना करीब 12 बजे हुई। बताया जाता है कि ब्लाक कार्यालय में तैनात उर्दू अनुवादक जिआउल हसन खां अपना कार्य कर रहे थे, इसी बीच मरौरी ब्लाक में तैनात उर्दू अनुवादक जीशान खां भी वहां पहुंच गए। दोनों में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। इसके बाद दोनों में मारपीट-गालीगलौज होने लगी। इससे कार्यालय में अफरा-तफरी फैल गई। बमुश्किल कुछ कर्मचारियों ने दोनों को अलग किया। इस संबंध में जिआउल हसन का कहना है कि वह अपना कार्य निपटा रहा था इसी बीच मरौरी ब्लाक से आए उर्दू अनुवादक जीशान ने उससे गाली गलौज शुरू कर दी तथा आरोप लगाया कि उसकी वजह से उसका स्थानांतरण पूरनपुर नहीं हो पा रहा है। जीशान का कहना है कि वह आज अवकाश पर था। एक कर्मचारी से मिलने ब्लाक गया था। जहां उसे देखते ही जियाउल ने गाली गलौज व मारपीट शुरू कर दी। पीडी/प्रभारी बीडीओ आरबी भास्कर ने बताया कि कर्मचारियोेें में आपसी विवाद  हुआ है। मरौरी में तैनात कर्मचारी की गलती मिलने पर उसके निलंबन की संस्तुति डीडीओ से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें