मंगलौर-नारसन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बार्डर पर चेकिंग अभियान चलाकर तीन कारों में लादकर मुजफ्फरनगर से रुड़की, हरिद्वार लाया जा घटिया किस्म का 12 क्विंटल मावा खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पकड़ लिया। मावे के सैंपल लिए जाएंगे।
इसके अलावा टीम ने दो अन्य वाहनों में लाए जा रहे मावे के भी दो सैंपल लिए।
शनिवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी ने टीम के साथ मिलावटी मावे को राज्य में आने से रोकने के लिए नारसन बार्डर पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान दो कारों में मावा रखा मिला। जिसे टीम ने पकड़ लिया गया। इसके अलावा एक कार को मंगलौर में मावा उतारते हुए पकड़ लिया गया।
वाहन चालकों ने अपना मावा न बताकर अन्य लोगों के नाम बताए। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मावे से लदे वाहनों को मंगलौर कोतवाली ले आई। टीम ने पुलिस एवं वाहन चालकों को पुलिस के हवाले कर दिया।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि मावा मालिकों को सूचना दी गई है, जब वह आ जाएंगे तो मावे के सैंपल भरकर उसे छोड़ दिया जाएगा। अगर नहीं आए तो मावे को नष्ट करा दिया जाएगा। टीम ने नारसन बार्डर पर चेकिंग के दो अन्य वाहनों में भी मावे के दो सैंपल लिए।
जिन्हें जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला में भेज जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद अधिकारी कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में संतोष कुमार पांडेय, योगेंद्र कपिल कुमार, योगेश आदि मौजूद रहे।