फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और कांवड़ियों में मारपीट

Wed, 05 Aug 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर (रुड़की)। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे दिल्ली के शिवभक्तों की एक कांवड़ पिरान कलियर के मुख्य चौराहे से गायब हो गई। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने पुलिस पर कांवड़ गायब करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और कांवड़ियों के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन


कांवड़ियों ने पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने छह कांवड़ियों को चालान कर दिया। बुराड़ी संतनगर दिल्ली जा रहे शिवभक्तों का एक जत्था पिरान कलियर में मुख्य चौराहे पर कुछ देर के लिए रात करीब आठ बजे जलपान के लिए रुका था। जब वे चलने लगे तो इनमें से एक की कांवड़ गायब मिली।

जिस पर कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होते देख पुलिसकर्मियों कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्षों में नोकझोंक के बाद मारपीट होने लगी। आसपास के लोगों ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो कांवड़ियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी।
विज्ञापन


इस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल और सीओ कुलदीप असवाल भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। लेकिन कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


काफी देर तक चले हंगामे प्रदर्शन के बीच पुलिस ने लाठियां फटकार कर कांवड़ियों और ग्रामीणों की भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें