वेस्ट यूपी की एक युवती से नशे की हालत में धोबीघाट पार्किंग में गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गैंगरेप के दो आरोपी दबोच लिए जबकि दो फरार होने में कामयाब रहे। फरार आरोपियों की धरपकड़ को पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।
कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि देर रात पार्किंगकर्मियों ने सूचना दी कि एक आल्टो कार में सवार युवकों की गतिविध सही नहीं प्रतीत हो रही। पुलिस टीम ने छापा मारा तब दो युवक मौके से फरार हो गए जबकि दो धरे गए। कार के अंदर अचेतवस्था में एक युवती मिली।
होश में आने पर युवती ने बताया कि वो बागपत के गांव बिलावा सिद्धाबली की रहने वाली है और पेशे से मेंहदी लगाने का कार्य करती है। आरोप है कि उसे मेंहदी लगवाने के नाम पर दो युवक घर से लेकर आए थे। रास्ते में उसे नशीली कोल्डड्रिक्स पिला दी। फिर यहां पार्किंग में उसके साथ तीन युवकों ने रेप किया।
विरोध करने पर गाली गालौच करते हुए हत्या की धमकी दी गई और जातिसूचक शब्द भी कहे। कोतवाल के अनुसार पकड़े गए युवकों के नाम सोनू पुत्र राजेंद्र, कुलदीप पुत्र सुरेश रावल है। इनके फरार साथियों के नाम शिब्बू एवं बंदू है। ये सब गौतमबुद्धनगर के धोडीबसेरा दादरी के रहने वाले है। पीडिता की ओर से रेप समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।